अमावस पर भी चारो और चांद नजर आए,
अंधेरे में भी चारो और प्रकाश जगमगाए,
अंधकार को दूर कर चारों और रोशनी का दीप जलाए,
सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ,
आओ मिलकर सब दीपावली का त्यौहार मनाए।
श्रीराम इसी दिन सीता संघ अयोध्या लौट आए,
खुशी से सब ने घी के दीपक जलाए,
सत्य की जीत पर मंगल गीत गाए,
आओ हम सब भी दीपक जलाकर
ईश्वर की आराधना करते जाए,
दीपावली का त्यौहार सब मिलकर साथ मनाए।
अंधकार को दूर कर चारों और रोशनी का दीप जलाए,
सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ,
आओ मिलकर सब दीपावली का त्यौहार मनाए।
श्रीराम इसी दिन सीता संघ अयोध्या लौट आए,
खुशी से सब ने घी के दीपक जलाए,
सत्य की जीत पर मंगल गीत गाए,
आओ हम सब भी दीपक जलाकर
ईश्वर की आराधना करते जाए,
दीपावली का त्यौहार सब मिलकर साथ मनाए।
सभी मिले शिकवे मिटाकर सबको गले लगाए,
मीठे-मीठे पकवानों का मिलकर सब आनंद उठाए,
रिद्धि-सिद्धि संग गणेश लक्ष्मी का पूजन करवाए,
उपहारों से बच्चों का मन बहलाए,
आओ दीपावली का त्यौहार मिलकर मनाए।
बड़ी-बड़ी दुकानों के बजाय,
कुछ दिए तुम गरीबों के भी ले आना,
उनके घर भी दिवाली है कुछ रोशनी उनमें भी भर आना,
रोशन हो हर व्यक्ति का आंगन,
ऐसी दुआ उस रब से लगाना,
दीपावली का त्यौहार मिलकर मनाना।
अंधेरे में हो जिनके घर,
है ईश्वर उन पर अपनी कृपा बरसाना,
हो सके तो गरीबों के बच्चों को तुम भी मिठाई बांट आना,
उनकी दुआओं से हमेशा भरा रहेगा तुम्हारा खजाना,
एक दिपक तुम शहीदों की याद में भी जलाना,
दीपावली का त्यौहार सब मिलकर मनाना।
पटाखों से नहीं तुम दीपो से जहां को सजाना,
चारों तरफ रंगों से भरी रंगोली बनाना,
अपने घर आंगन को सजाना,
प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाना,
देश हित का ख्याल तुम अपने मन में लाना।
दीपो संग ही हमारा संस्कृति त्योहार मनाना,
मित्रों संघ मिठाइयां खाना,
बड़ों से आशीर्वाद और छोटों पर प्यार लुटाना,
दीपावली का त्यौहार प्रेम पूर्वक सब मिलकर मनाना।
''आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाए।''
"हैप्पी दिवाली"
Thank u so much 😊
ReplyDelete